छतरपुर। सागर कमिश्नर अनिल सुचारी ने छतरपुर जिला के सीएम राइज बक्स्वाहा के प्रिंसिपल को निलंबित किया। विद्यालय के शौचालय में लगाए थे सीसीटीवी कैमरे, शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने तहसीलदार को भेजकर जांच कराई थी। जांच में शौचालय में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की पुष्टि हुई थी। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के प्रतिवेदन पर कमिश्नर ने निलंबित किया। निलंबन अवधि में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय छतरपुर नियत किया गया।