BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 12:13 pm
BIG REPORT : मध्यप्रदेश पुलिस ने किया ‘नशे से दूरी है जरूरी’ जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ, डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा- हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि युवाओं को नशे से बचाएं, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। पुलिस मुख्यालय, भोपाल में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक संचालित होने वाले राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी - है जरूरी” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश एवं अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
डीजीपी मकवाणा ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा “ड्रग्स शब्द सुनते ही हमारे सामने दुर्बल शरीर, नशीली आंखें, धुएं का गुबार और अंधकारमय भविष्य की छवि उभरती है। मादक पदार्थों की लत युवाओं को खोखला कर रही है और उनके पूरे परिवार को संकट में डाल रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान का केंद्रबिंदु किशोर और युवा वर्ग हैं, जिन्हें नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर, इस विनाशकारी लत से दूर रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

प्रमुख अधिकारी रहे उपस्थित-
इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक (CID) पवन श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) के.पी. वेंकटेश्वर, आईजी डॉ. आशीष, पीएसओ टू डीजीपी विनीत कपूर, एआईजी संजीव कुमार कंचन, एवं एसओ टू डीजीपी मलय जैन उपस्थित रहे।

इन विभागों की होगी सहभागिता-
इस अभियान में उच्च शिक्षा, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, स्कूल शिक्षा, नगरीय विकास सहित कई विभागों, एनजीओ, धार्मिक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

प्रतिदिन होंगी जागरूकता गतिविधियां-
अभियान के तहत पूरे प्रदेश में प्रत्येक दिन जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित होंगी, जिनमें- एफएम रेडियो और स्थानीय चैनलों पर प्रसारण, सार्वजनिक स्थलों, बस अड्डों और चौराहों पर बैनर, होर्डिंग्स और डिजिटल स्क्रीन, सफाई वाहनों पर पीए सिस्टम के माध्यम से प्रचार, प्रिंट व सोशल मीडिया (#नशे_से_दूरी_है_जरूरी, #SayNoToDrugs, #NashamuktMP) के ज़रिए संदेश, सेल्फी प्वाइंट, कैप्स, रिस्टबैंड, बैजेस और पंपलेट वितरण।

हेल्पलाइन और सहायता
नारकोटिक्स से संबंधित शिकायतों और परामर्श हेतु हेल्पलाइन नंबर 1933, 14446 और वेबसाइट https://ncbmanas.gov.in को भी व्यापक रूप से प्रचारित किया जाएगा।

डीजीपी मकवाणा ने अंत में दोहराया कि "हमारा है यही संदेश – नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश।"

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE