BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 2:17 pm
BIG NEWS : एमपी में किसानों को खाद का संकट, पूर्व सीएम कमलनाथ ने की तत्काल कार्रवाई की मांग, सरकार पर साधा निशाना, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। छिंदवाड़ा सहित पूरे मध्य प्रदेश में खाद का संकट गहराता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सुबह से ही किसान खाद वितरण केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रहा। छिंदवाड़ा शहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किसानों की लंबी कतारें दिख रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा खाद उपलब्ध कराने के बजाय सख्ती की जा रही है। नाराज किसान सड़क पर बैठ गए हैं।


कमलनाथ ने प्रशासन से मांग की है कि छिंदवाड़ा के किसानों को तत्काल और सम्मानजनक रूप से खाद उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जब यह सर्वविदित है कि इस समय किसानों को खाद की जरूरत होती है, तो पहले से ही समुचित भंडारण और सुचारु वितरण की व्यवस्था की जानी चाहिए थी।


उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार ने किसानों को परेशान करना अपना कर्तव्य बना लिया है। कमलनाथ ने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ हो रहे इस अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगी और देश के अन्नदाता का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE