BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 2:38 pm
KHABAR : तहसीलदार के आदेश को ठेंगा शासकीय भूमि पर लेंटर डालकर खड़ा कर दिया अवैध मकान, अब कार्यवाई की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिले के राजनगर क्षेत्र के आदर्श ग्राम डहर्रा में शासकीय भूमि पर जारी अवैध निर्माण ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तहसीलदार व एसडीएम के स्पष्ट आदेश के बावजूद संबंधित विभागीय अमला आंख मूंदे बैठा है, वहीं अतिक्रमणकारी ने सरकारी जमीन पर आरसीसी लेंटर तक डाल दिया।


ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि डहर्रा निवासी रमेश पटेल ने करीब 10Û10 वर्गफीट शासकीय आबादी भूमि पर मकान खड़ा कर दिया है।


इस मामले में नायब तहसीलदार ललपुर द्वारा हल्का पटवारी से जांच कराई गई थी, जिसमें निर्माण अवैध पाया गया। प्रकरण क्रमांक 0021/अ-68/2024-25 के तहत तहसील कार्यालय से 7 जुलाई 2025 को थाना प्रभारी राजनगर, हल्का पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक ललपुर को अतिक्रमण हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के बावजूद रमेश पटेल ने 12 और 13 जुलाई को छुट्टियों का लाभ उठाते हुए निर्माण कार्य तेज कर दिया और मकान पर आरसीसी लेंटर डाल दिया। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो अतिक्रमणकारी ने झगड़े की कोशिश की। हल्का पटवारी को इसकी सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि वे स्वयं इस प्रकरण में हस्तक्षेप करें और संबंधित आदेश का सख्ती से पालन कराते हुए अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त करवाएं। जिस जमीन पर घर का निर्माण किया वह पर लोगो लिए पार्क का निर्माण किया जाना था।


छतरपुर अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेवा ने कहा कि तहसीलदार को आदेश कर दिया गया है जो अतिक्रमण सरकारी जमीन पर बनाया गया है उसको जल्द से जल्द जांच करके करवाई वाई की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE