BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 3:10 pm
KHABAR : सरकारी स्कूल के 4435 छात्रों को मिलेगी निःशुल्क साइकिल, कारीगर असेंबल कर रहे साइकिल, जनप्रतिनिधियों करेंगे वितरण, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत उज्जैन जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 4435 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की जाएंगी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में कारीगरों ने साइकिल असेंबल करना शुरू कर दिया है। कक्षा 6 के 1410 विद्यार्थियों को 18 इंच और कक्षा 9 के 3025 विद्यार्थियों को 20 इंच की साइकिल दी जाएगी।

प्रभारी जिला परियोजना समन्वयक संजय शर्मा ने बताया कि इन साइकिलों का वितरण जिले के सभी ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। ये साइकिलें ग्रामीण क्षेत्र के उन्हीं विद्यार्थियों को दी जाएंगी, जिनके गांव में मिडिल और हाईस्कूल नहीं हैं और उन्हें पढ़ाई करने दूसरे गांव या शहर जाना पड़ रहा है।शर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का घर स्कूल से 2 किलो मीटर या उससे ज्यादा दूर है। वह भी इस योजना में साइकिल लेने के लिए पात्र हैं। यह लाभ कक्षा 6 और 9 में प्रथम प्रवेश पर एक बार ही दिया जाएगा। पुनः प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी इसके पात्र नहीं होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE