देवास। प्रदेश सहित जिले में नशा मुक्ति जन-जागरूकता के लिए ष्नशे से दूरी-है जरूरी अभियान 15 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। यह नशा मुक्ति अभियान 30 जुलाई तक चलेगा। इसी श्रृंखला में देवास जिले में भी यह अभियान कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में वृहद स्तर पर प्रारंभ किया गया।
अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) एचएन बाथम के नेतृत्व में किया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के समस्त अनुभाग - देवास, सोनकच्छ, बागली एवं कन्नौद में यह जनजागरूकता कार्यक्रम समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन मे थाना एवं चौकी प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहे है। इस आयोजन को समाज के हर वर्ग से उत्साहपूर्वक समर्थन प्राप्त हुआ, जिससे यह अभियान एक सामूहिक चेतना और जनआंदोलन का रूप ले रहा है।
अभियान के तहत में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक रैलियाँ निकाली गईं। जिनमें “नशा छोड़ो दृ जीवन अपनाओ” जैसे नारों के माध्यम से नशे के विरुद्ध संदेश दिया गया। रैलियों के पश्चात शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर जागरूक किया।कार्यक्रम में सभी सहभागियों को नशामुक्त रहने और समाज को भी इससे मुक्त करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत ने समस्त नागरिकों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सामाजिक संगठनों से अपील कि है की वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें, अपने परिवार और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करें, और मिलकर एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त देवास के निर्माण में सहयोग दें।