BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 3:32 pm
KHABAR : नीमच के कलेक्टोरेट पहुंची आदिवासी परिवार की कृषि भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत, ज़िला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग ने ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। ज़िला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग ने आज कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर एक गंभीर शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नीमच ज़िले के अरनिया कुमार निवासी ज्योति पति कारू लाल भील और उनके आदिवासी परिवार की कृषि भूमि पर मितुल मित्तल और अन्य व्यक्तियों ने अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया है। 

ज्ञापन में कहा गया है कि ज्योति के ससुर नारू भील के नाम पर सर्वे नंबर 203/2 और 205 की ज़मीन राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, जिस पर उनका परिवार कई सालों से खेती कर रहा है। आरोप है कि नारू मीणा की अनपढ़ता और सीधेपन का फ़ायदा उठाकर धोखे से ज़मीन का हस्तांतरण कर दिया गया है और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर की गई है। शिकायत में मांग की गई है कि दोषियों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाए, अवैध कब्ज़े को हटाकर ज़मीन आदिवासी परिवार को वापस दिलाई जाए, और संबंधित सर्वे नंबरों में हुई अनियमितताओं की गहन जांच की जाए। इस मामले में मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन को भी प्रतिलिपि भेजी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE