कुकड़ेश्वर। नगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मुस्कान महिला मंडल द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में महिला शिक्षा को प्रोत्साहन देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इन छात्राओं की मेहनत और लगन को मंच से सराहा गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर मुस्कान महिला मंडल की सक्रिय सदस्याएंकृरंजन तुगनावत, अध्यक्ष आशा मंडवारिया, सुनीता मंडवारिया, विद्या धनोतिया, प्रेमलता चौधरी, प्रेमा चौधरी और मीना कोचर आदि उपस्थित रहीं, जिनकी सहभागिता ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
विशेष रूप से पुरस्कृत होने वाली बालिकाओं में शिवानी, राधिका, प्रज्ञा, दिव्या, ईशिका आदि के नाम शामिल हैं। इन बालिकाओं को प्रेरणा स्वरूप सम्मानित किया गया, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ सकें।
इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल बालिकाओं का उत्साहवर्धन हुआ, बल्कि समाज को यह संदेश भी मिला कि यदि सही दिशा में प्रयास किए जाएं तो बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं।