BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 4:58 pm
KHABAR : मध्य प्रदेश के कोटवारों ने किया वर्दी और जूतों का बहिष्कार, कलेक्टर के समक्ष लगाई गुहार, समस्याओं से कराया अवगत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के कोटवारों ने शासन द्वारा प्रदत्त वर्दी व जूतों का बहिष्कार किया है, जिसके पीछे कारण यह है कि कोटवारों को प्रदान की जाने वाली वर्दी गुणवत्ता हीन है और जूते भी पीवीसी के है जिनकी क्वालिटी बिल्कुल हल्की है, यहां तक कि जो वर्दी दी जा रही है वह वर्दी कहि अधिक ढीली तो कही अधिक टाइट है जिसको लेकर बुधवार को आजाद कोटवार संघ के सदस्य कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज कराते हुए वर्दी भी कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की ओर समस्या से अवगत कराया।

कोटवार सोहन लाल ने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्राम कोटवारों को शासन द्वारा वर्दी और जूते का पैसा पहले खातों में दिया जाता था परंतु बाद में नई प्रक्रिया के तहत अब वर्दी और जूते शासन द्वारा दिए जा रहे हैं जिनकी गुणवत्ता काफी हल्की है और पहनने लायक नहीं है शासन द्वारा दी जाने वाली वर्दियों की हालत यह है कि या तो अधिक टाइट है या अधिक ढीली है ऐसे में कोटवार शासन द्वारा दी जाने वाली वर्दी का उपयोग भी नहीं कर पा रहे हैं जूते भी पीवीसी के दिए गए हैं जिनकी गुणवत्ता भी काफी हल्की है जिसको लेकर पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया था हमारे द्वारा दिए गए ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त महोदय द्वारा जिला कलेक्टर को भी एक पत्र लिखा है जिसमें बताया गया है कि कोटवारों को प्रदान की जाने वाली वर्दी की गुणवत्ता जांच कर वितरण करने वाली कंपनियों को बेहतर और अच्छी वर्दी देने हेतु निर्देशित किया जाए। इस मामले को लेकर आज हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं और कलेक्टर के समक्ष शासन द्वारा प्रदान की गई वर्दी प्रस्तुत की गई है और वर्दी से संबंधित समस्या का निराकरण की मांग की गई है बता दें कि इसके पूर्व भी ग्राम कोटवारों ने अपने मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा था ज्ञापन में प्रमुख रूप से सभी कोटवारों को स्थायी नियुक्ति देने, सेवा भूमि का स्वामित्व प्रदान करने, अतिक्रमण मुक्त कराने और कोटवार वर्दी के नाम पर लागू किए गए नए नियमों को निरस्त करने की मांग की गई। साथ ही, यह भी कहा गया कि वर्दी की राशि पूर्ववत कोटवारों के खातों में भेजी जाए। यदि आदेश निरस्त नहीं होता है तो घटिया वर्दी का बहिष्कार किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE