BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 6:10 pm
BIG NEWS : पंचतत्व में विलीन हुए ब्रह्मानंद यादव, सीएम डॉ मोहन ने अपने ससुर को दी श्रद्धांजलि, डिप्टी सीएम, बीजेपी-आरएसएस नेताओं ने दी अंतिम विदाई, पढे़ खबर 

Share On:-

रीवा। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार को रीवा जिले में विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, बीजेपी नेताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता समेत कई लोग शामिल हुए। वहीं मुख्यमंत्री ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


बुधवार को रीवा जिले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव का अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार को ब्रह्मानंद यादव ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के विवेकानंद नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली थी। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें पिछले महीने सुल्तानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने के बाद घर ले गए थे। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी सांसें थम गईं।


सीएम ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस समय अपनी धर्मपत्नी के साथ विदेश दौरे पर हैं। ऐसे में वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- ‘मां भारती की सेवा में संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, परम पूज्य ससुर श्रद्धेय ब्रह्मानंद यादव जी का देवलोकगमन अत्यंत दुखद है। आपके चरणों में सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए न्यौछावर किया।’


सीएम ने आगे लिखा कि ‘आप एक शिक्षक थे आपने सदैव ‘कार्य निष्ठा’ की शिक्षा व प्रेरणा प्रदान की। अपार शोक के क्षणों में भी आपकी शिक्षा को आत्मसात करते हुए मैं मध्यप्रदेश के विकास हेतु विदेश दौरे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। परिवारजनों व आपके प्रशंसकों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देकर शांति व मोक्ष प्रदान करें।।ॐ शांति।।’


रीवा रहीं कर्मभूमि
ब्रह्मानंद यादव का जीवन रीवा से गहराई से जुड़ा रहा है। वे करीब 45 वर्षों से रीवा में निवासरत थे और यहीं उन्होंने अपने सामाजिक और पारिवारिक जीवन को आगे बढ़ाया। रीवा को उन्होंने अपना कर्मभूमि बनाया और यहीं से उन्होंने परिवार को मजबूत नींव दी।


प्रदेशभर में शोक की लहर
ब्रह्मानंद यादव के निधन की खबर मिलते ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, और सामाजिक संगठन शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए परिजनों से मिलने पहुंचे। रीवा समेत प्रदेशभर से श्रद्धांजलि संदेश मिले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE