खरगोन। जिले के कसरावद के ग्राम नावडाटोडी से नर्मदा जी का जल लेकर उज्जैन के महाकाल मंदिर तक जय श्री महाकाल कावड़ यात्रा निकाली जाती है। यह यात्रा 15 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है, जिसमें 150 कावड़िया शामिल होते हैं। नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाता है, नगर के मुख्य मार्गाे से निकली जाती है जिसमें बैंड बाजे और पारंपरिक वेशभूषा में कावड़िए शामिल होते हैं।
इस यात्रा मैं 6 पड़ाव रहते है उद्देश्य नगर की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा के लिए श्री महाकाल मंदिर में नर्मदा जी के जल से अभिषेक करना है। यह यात्रा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है और स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो समुदाय की एकता और धार्मिक भावना को प्रदर्शित करता है।
यात्रा के दौरान कावड़ियों को विभिन्न स्थानों पर भोजन और जल की व्यवस्था की जाती है, जो उनकी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाती है। इस प्रकार, महाकाल कावड़ यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है।