BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 6:47 pm
BIG NEWS : अब बीजेपी नहीं करेगी सांसद-विधायकों का इंतजार, भोपाल में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने दिए थे समय पाबंदी के निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में बीजेपी संगठन की बैठकें हों या पार्टी का कोई कार्यक्रम, बैठकों से लेकर कार्यक्रम सब तय समय पर ही शुरू करने होंगे। कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों को समय पाबंदी सिखाने के लिए बीजेपी ने यह फैसला लिया है। पार्टी की ओर से यह भी निर्देशित किया जा चुका है कि कार्यक्रम में यदि किसी विधायक या सांसद को पहुंचना हो और यदि माननीय समय पर न आएं तो उनका इंतजार किए बगैर बैठक या कार्यक्रम तय समय पर ही शुरू किए जाएं।


पिछले दिनों प्रदेश कार्यालय में हुई बीजेपी की बैठक में कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अनुशासन और समय पाबंदी पर सबसे अधिक फोकस किया है। अब बीजेपी की ओर से समय पाबंदी पर काफी जोर दिया जा रहा है। खबर है कि बीजेपी ने प्रमुख पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्षों को स्पष्ठ कर दिया है कि बैठक या कार्यक्रमों में किसी भी तरह की लेतलाली नहीं चलेगी।


बैठक में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं से लेकर सांसद-विधायकों को भी समय पर आना होगा। ऐसा कतई नहीं हो कि सांसद या विधायक के इंतजार में बैठक या कार्यक्रम समय पर शुरू ही नहीं हों। बीजेपी के इस फैसले को लेकर पार्टी सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है।


बीजेपी प्रवक्ता मिलन भार्गव का कहना है कि नवागत अध्यक्ष कई तरह के नवाचार लागू कर रहे हैं। जहां तक अनुशासन और समय पाबंदी की बात है तो अध्यक्षजी की सबसे अपेक्षा है कि इसका पालन करें। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया का कहना है कि अनुशासन की बात अच्छी है, लेकिन बीजेपी में कई गुण होने के कारण इसका पालन नहीं हो पाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE