BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 6:53 pm
KHABAR : जिला प्रशासन ने चलाया शासकीय जमीनों के संरक्षण का अभियान, राजस्व टीम ने मजीरिया में शासकीय जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण, अनुमानित 2 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन को कराया मुक्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में राजस्‍व विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के सरंक्षण एवं अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत एसडीएम मनासा पवन बारिया के निर्देशन में राजस्‍व विभाग की टीम ने मंगलवार को ग्राम मान्याखेड़ी में शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाकर, 2 करोड़ रुपए मूल्य की शासकीय जमीन को कब्‍जे से मुक्‍त करवाया गया है।
एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि तहसीलदार रामपुरा मृगेन्‍द्र सिसोदिया एवं राजस्‍व विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से बुधवार को ग्राम मजीरिया में जे.सी.बी. की सहायता से लगभग 0.34 हैक्टेयर शासकीय जमीन जो रामपुरा-गाँधी सागर से लगी हुई है जिस पर फसल बोकर अतिक्रमण किया गया था उक्त अतिक्रमण को बुधवार को हटाया गया हैं। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन का मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। जिले में शासकीय जमीनों के संरक्षण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE