BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 7:14 pm
REPORT : नाबलिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को आजीवन कारावास, न्यायालय ने लगाया जुर्माना, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट  शाजापुर  द्वारा आरोपी पिता को धारा 376 (3), 376(2)(एन), 376(2)(एफ) भादवि एवं 4(2) पॉक्सो में प्रत्येक धारा में आरोपी पिता को आजीवन कारावास एवं कुल 102000/- रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पीडित प्रतिकर योजना के अंतर्गत पीडिता को अपराध के परिणामस्वरूप हुई हानि/ क्षति व पुनर्वास के लिए पृथक से एक लाख रूपये की राशि पीडिता को अदा की जाने की अनुशंसा की गई।  
अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी रमेश सोलंकी जिला शाजापुर ने बताया कि, दिनांक 16-04-2024 को पीडिता ने अपने दादाजी के साथ थाना सुन्दरसी पर आकर स्वयं के पिता के विरूद्ध इस आशय की रिपोर्ट लिखाई की - जब वह बहुत छोटी थी, उसकी मम्मी शांत हो गई थी, तब से उसके दादा-दादी ने उसे पाला है, उसके पापा अलग रहते थे, लेकिन अभी कुछ दिनों से दादा-दादी वाले घर पर आकर रहने लगे थे। रविवार दिनांक 14.04.2024 को दोपहर करीबन 02 बजे वह झाडू निकाल रही थी, दादाजी भागवत सुनने गये थे, दादी बुआजी के घर रुकने गई थी। उसके पापा घर पर थे, वह उसके पास आये और बोले, यहां आ, वह गई तो हाथ पकडा और उसे बैड पर सुला दिया और  उसकी जैगिंग निकालकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। फिर उससे बोला कि किसी को बतायेगी तो तेरी ही इज्जत खराब होगी और फिर शराब पीने चले गये थे। कल भी सुबह जब दादाजी जातरा में चले गये थे, तब वह भी नये घर जा रही थी तो उसके पापा ने उसे जाने नहीं दिया, हाथ पकड़कर घर में ले आये और उसके पापा ने बैड पर सुला दिया और उसके साथ गंदा काम किया। फिर आज दिनांक 16.04.2024 को सुबह करीबन 8 बजे जब वह रोटी बना रही थी, दादाजी गांव में गये थे तो उसके पापा ने फिर से उसके साथ जबरदस्ती गंदा काम बलात्कार किया। वह परेशान हो गई थी, तब उसने जब उसके दादाजी घर आये तो उन्हे हिम्मत करके सारी बात बता दी कि पापा ने लगातार तीन दिन से उसके साथ गंदा काम बलात्कार किया है, जिसके बाद उन्होंने बोला कि रिपोर्ट करने चल। जिसके बाद वह दादाजी के साथ थाना रिपोर्ट को आयी है। अभियोक्त्री की उक्त सूचना पर से थाना सुन्दरसी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र सक्षम न्यायालय में पेश किया था। 
प्रकरण में अभियोजन की ओर से  पैरवी उपनिदेशक अभियोजन प्रेमलता सोलंकी जिला शाजापुर एवं रमेश सोलंकी अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शाजापुर द्वारा की गई। न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को दण्डित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE