BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 7:33 pm
KHABAR : सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर से किसानों को लाभ, मनासा विकासखंड के ग्राम देवरी खवासा की महिला किसान को मिला 1.20 लाख का अनुदान, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा किसानों को अत्याधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने हेतु ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल (dbt-mpdage.org) के माध्यम से हैप्पी सीडर और सुपर सीडर पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है। मनासा विकासखंड के ग्राम देवरी-खवासा की महिला किसान प्रेमबाई पति ओमप्रकाश पाटीदार ने इस योजना का लाभ लेते हुए 2.60 लाख मूल्य का सुपर सीडर खरीदा, जिस पर शासन द्वारा ₹1.20 लाख का अनुदान स्वीकृत किया गया है।

हैप्पी सीडर व सुपर सीडर के लाभ-
सहायक संचालक कृषि रमेश चंद्र चौहान ने बताया कि हैप्पी सीडर में लगी विशेष ब्लेड श्रृंखला खेत में बचे फसल अवशेषों और खरपतवार को बारीक काटकर सीधे बीज बोने का कार्य करती है, जिससे खेत की नमी सुरक्षित रहती है और एक सिंचाई की आवश्यकता कम हो जाती है।

वहीं, सुपर सीडर हल्की जुताई के साथ बीज बोने का काम एक साथ करता है, जिससे रबी फसलों की बुवाई 15 से 20 दिन पहले संभव हो पाती है और खर्च में भी कमी आती है।

अनुदान विवरण
हैप्पी सीडर की अनुमानित कीमत: ₹1.5 से ₹2 लाख
अनुदान: यंत्र मूल्य का 50% या अधिकतम ₹81,400 से ₹86,400
सुपर सीडर की अनुमानित कीमत: ₹3 लाख
अनुदान: यंत्र मूल्य का 50% या अधिकतम ₹1.20 लाख
आवेदन की पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज:

आधार कार्ड
भूमि की खतौनी / बी-1
ट्रैक्टर (45 एचपी से अधिक) का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST के लिए)
कृषक के बैंक खाते की छायाप्रति
₹4,500 का डिमांड ड्राफ्ट (सहायक कृषि यंत्री मंदसौर के नाम, स्वयं के खाते से)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि जल्द, इच्छुक किसान शीघ्र आवेदन करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE