शाजापुर। जिले के शासन संधारित मंदिरों में पुजारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 18 जुलाई को सभी तहसील कार्यालयों में कार्यालयीन समय में विशेष शिविर लगाने के निर्देश कलेक्टर ऋजु बाफना ने दिये हैं। शिविर में पुजारी पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र एवं वैध दस्तावेज प्राप्त किये जायेंगे। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को शिविर के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा शत-प्रतिशत पदों पर नियुक्ति की कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।