BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 8:00 pm
KHABAR : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों काो देंगे विविध प्रतियोगी परीक्षा के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण, ऐसे कर सकते हैं आवेदन, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए म.प्र. राज्य सेवा आयोग परीक्षा म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा आयोजित विविध प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, रेलवे एवं बैंकिंग चयन भण्डों एवं अन्य शासकीय सेवा में चयन के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र उज्जैन में निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक मीना मण्डलोई ने बताया कि अनुसूचित आति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी हो एवं एवं उनके परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 6 लाख से अधिक न हो तथा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा 35 वर्ष से अधिक न हो तथा पूर्व में किसी भी परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षण न लिया हो। अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखता हो एवं संस्था में प्रशिक्षण के लिए चयन का आधार शैक्षणिक योग्यता में न्यूनतम 55 प्रतिशत या अधिक अंको के साथ उत्तीर्ण हो, ऐसे इच्छुक आवेदक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रो की उत्तीर्ण अंकसूची, पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र समग्र आई, डी, सभी प्रमाण पत्रो की छायाप्रति स्व प्रमाणित कर निधारित आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर कार्यालय प्रचार्य शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र उज्जैन में हाक या व्यक्तिगत रूप से कार्यालयीन समय एवं दिवसो में जमा कर सकते हैं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE