मंदसौर। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा बताया गया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलावद में डेंगू निरोधक माह जुलाई 2025 की स्कूल गतिविधि आयोजित की गई। जिसमें प्रभारी प्राचार्य प्रीती गौड़ एवं मलेरिया इंस्पेक्टर एम एल गौड़ ब्लॉक के द्वारा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया के बचाव एवं रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई।
मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर वंदन जैन एवं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के द्वारा डेंगू एवं मलेरिया के बचाव के बारे बच्चों को जानाकरी दी गई। छात्र-छात्राओं की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं छात्र-छात्राओं को गिफ्ट स्वरूप बोटल, बाल पेन प्रदान किया गया।
एम एल गौड़ मलेरिया इंस्पेक्टर द्वारा बताया गया कि माह जुलाई 2025 डेंगू माह के रूप में मनाया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य डेंगू रोग वाहक मच्छरों की उत्पत्ति पर रोक लगाना है और मच्छर को वयस्क होने से पहले लार्वा अवस्था में ही नष्ट करना है प्रति सप्ताह सूखा दिवस मनाएं समस्त जल पात्र- कूलर/ टायर /गमलेदन /मटके/ इत्यादि का पानी खाली करें एवं उन्हें साफ करके सुखाये। उपस्थित छात्र- छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया से बचाव हेतु जागरूक किया गया।