BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 10:13 am
KHABAR : पिछोर पहुंची वायरल गर्ल मोनालिसा,देखने उमड़ी भीड़, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा, फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद पहली बार आईं शिवपुरी, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। प्रयागराज कुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा अब फिल्मी दुनिया की नई कलाकार बन चुकी हैं। बुधवार शाम यह वायरल गर्ल पहली बार शिवपुरी जिले के पिछोर में पहुंचीं, जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


मोनालिसा बुधवार की शाम करीब 5ः30 बजे पिछोर के रेस्ट हाउस पहुंचीं। जैसे ही उनके आने की खबर फैली, लोगों का हुजूम रेस्ट हाउस के बाहर जमा हो गया। सोशल मीडिया पर यह खबर विधायक प्रीतम लोधी के समर्थकों ने तेजी से फैलाई, जिससे भीड़ बढ़ती गई। स्थिति को संभालने के लिए पिछोर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।


करीब डेढ़ घंटे रेस्ट हाउस में ठहरने के बाद मोनालिसा कार में सवार होकर रवाना हो गईं। बताया जा रहा है कि वे इंदौर के महेश्वर से होते हुए पिछोर पहुंचीं थीं। सूत्रों के अनुसार फिल्मी दुनिया में काम करने वाले महेंद्र लोधी के साथ उनके संपर्क के चलते वे पिछोर आईं थीं। महेंद्र लोधी का फिल्मी दुनिया में सक्रिय योगदान है और उनका संपर्क स्थानीय विधायक प्रीतम लोधी सहित अन्य लोगों से भी है।


हालांकि विधायक प्रीतम लोधी खुद पिछोर में मौजूद नहीं थे, वे किसी काम के सिलसिले में भोपाल गए हुए थे। लेकिन उन्होंने फोन पर मोनालिसा से चर्चा की।


मोनालिसा यहां से उत्तर प्रदेश के इटावा रवाना हुई हैं, जहां वे अपनी आगामी फिल्म द डायरी ऑफ़ मणिपुरष् की शूटिंग करेंगी।


फ़िल्मी दुनिया में काम करने वाले महेंद्र लोधी ने बताया कि आगामी समय में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी पर शार्ट फ़िल्म बनायेगे

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE