छतरपुर। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा चलाए जा रहे वृहद नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान नशे से दूरी है जरूरी अंतर्गत पूरे प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। उसी तारतम्य में आज छतरपुर के सीएम राइज संदीपनी विद्यालय में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें नशे के दुष्परिणामों से समाज और परिवार को होने वाले घातक परिणाम बताएं गए इस अवसर पर सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मादक पदार्थों के सेवन की लत युवाओं को खोखला कर उनके परिवारों को बर्बाद कर रही है हम सभी की ये नैतिक जिम्मेदारी है कि इसके दुष्प्रभावों से विशेषकर किशोर बच्चों और युवाओं को अवगत कराएं और नशे से दूर रखें उन्होंने कहा कि ष्हमारा है यही संदेश नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश इस अवसर पर सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने उपस्थित छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई इस अवसर पर संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य,जी,पी,अग्रवाल उप प्राचार्य आर,के, शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।