छतरपुर। मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत नवनिर्मित सीएम राइज संदीपनी विद्यालय छतरपुर में उच्च कोटि की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ साथ अब प्राचार्य और अभिभावकों की मांग पर सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे द्वारा दो आरक्षकों की तैनाती छुट्टी के समय शाम 4 से 5 बजे तक प्रतिदिन की जाएगी अभिभावकों से मिल रही शिकायतों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से असमाजिक तत्वों द्वारा स्कूल के आस-पास मुख्य द्वार पर खड़े होकर छात्र- छात्राओं के साथ अश्लील कमेंट बाजी करने जैसी घटनाएं सामने आई थी जिस पर थाना प्रभारी ने संज्ञान लेते हुए असमाजिक तत्वों और मजनुओं को सबक सिखाने के उद्देश्य से अब पुलिस की रहेगी पैनी नजर उपरोक्त गंभीर मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे नेबताया कि आज 16 जुलाई से ही संदीपनी विद्यालय में छुट्टी के समय 4 से 5 बजे तक आरक्षकों की तैनाती की गई है थाना प्रभारी का कहना है कि असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।