BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 10:30 am
KHABAR : जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर एवं एसपी सहित समस्त जिला अधिकारी बस में सवार होकर शिविर में पहुंचे, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की विशेष पहल पर बुधवार को जिले के समस्त अधिकारी जन समस्या निवारण शिविर में शामिल होने बसई पहुंचे। शिविर की विशेष बात यह रही कि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित समस्त जिला अधिकारी बस में सबार होकर शिविर में पहुंचे। शिविर का आयेाजन बसई में निर्माणाधीन संदीपनी विद्यालय में हुआ। कलेक्टर वानखड़े को जैसे पता लगा कि बसई ग्राम दतिया जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित है जो कि उत्तर प्रदेश सीमा पार है। वहां से जनसमस्याओं के निराकरण हेतु लोगों का आने जाने में पूरा दिन बीत जाता है। उन्होंने तत्काल बसई में जन शिविर का आयेाजन करने के निर्देश दिए एवं समस्त शासकीय जिला अधिकारियों को शिविर में शामिल होने के लिए निर्देशित किया। जिससे बिना तकलीफ दिए बसई ग्राम एवं आसपास के ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुनकर निराकृत किया जा सके। 


जनशिविर के दौरान लोगों में भी उत्साह का माहौल उत्पन्न हुआ एवं अत्याधिक संख्या में आसपास के ग्रामीणजन शिविर में अपनी-अपनी समस्याओं के निराकरण की आस लेकर पहुंचे। शिविर में लगभग 50 आवेदको ने अपनी समस्याओं से कलेक्टर वानखड़े को अवगत कराया। जिसका उन्होंने गंभरीता पूर्वक समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि आने दिनों में बसई जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में भी जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE