BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 11:52 am
BIG NEWS : नीमच सिटी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध देशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, एक आरोपी चढ़ा हत्थे, पूछताछ में कबूला मंदसौर से जुड़ा ये नाम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

सीएसपी नीमच किरण चौहान के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में नीमच सिटी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महू-नीमच फोरलेन, मालखेड़ा फंटा क्षेत्र से अवैध देशी लाल मदिरा की 12 पेटियां (कुल 600 क्वार्टर, लगभग 108 लीटर) एक हुंडई ग्रैंड i10 स्पोर्ट्स कार (क्रमांक RJ 40 CA 1372) से जप्त की। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹4.60 लाख आँकी गई है।
पुलिस ने मौके से विशाल पिता सज्जन सिंह चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सगराना, थाना नीमच कैंट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 370/25 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब को मंदसौर की ओर से लाना बताया है।

उल्लेखनीय योगदान- 
इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास पटेल व थाना नीमच सिटी की टीम की प्रमुख भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE