मंदसौर। जिले की भानपुरा तहसील और समीपवर्ती राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में भारी वर्षा का दौर जारी है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। भानपुरा-झालावाड़ मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। कुणाल सागर डेम की पुलिया पर पानी बहने लगा है, जिससे ग्राम ओसरना में जलभराव की स्थिति बन गई है। भानपुरा क्षेत्र के तीन गांवों में पानी घुस गया है, जहाँ रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

एसडीएम गरोठ राहुल चौहान मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। जनसुरक्षा के मद्देनजर गरोठ-भानपुरा क्षेत्र के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।