कुकड़ेश्वर। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर की ऐतिहासिक और भव्य शाही सवारी का श्री गणेश आज बड़े धूमधाम से किया गया। हनुमंतिया रोड स्थित श्री बड़े गणपति मंदिर पर श्रावण उत्सव मंडल समिति द्वारा विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर भगवान श्री गणेश को लड्डू का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन एवं समिति के समस्त सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा।
श्रावण उत्सव मंडल समिति के मीडिया प्रभारी राजू पटेल, दशरथ नागदा, सतीश खाबिया एवं भंवरलाल मंडीवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष की शाही सवारी को और अधिक भव्य व दिव्य स्वरूप देने हेतु सभी समाजजन मिलकर कार्य कर रहे हैं।