मनासा/खड़ावदा। शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत मंगलवार को खड़ावदा शासकीय हाई स्कूल व पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनासा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने सहभागिता करते हुए छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की।
विधायक मारू ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूल तक आसान पहुंच दिलाना और शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षगण, भाजपा पदाधिकारी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।