BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 1:33 pm
KHABAR : जैविक उत्पादों के विक्रय के लिए बनाया जाएगा एक केंद्र, उपभोक्ताओं को एक ही प्लेटफार्म पर मिलेंगे सारे उत्पाद, जैविक खेती करने वाले अन्नदाता यहां प्रेषित कर सकते हैं जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े उत्पाद उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर को मिले एवं जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अपनी फसलों का उचित दाम सही समय पर मिले इसके लिए एक विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। जैविक एवं प्राकृतिक खेती के अंतर्गत गेहूं, चना, सरसों, तिल गाजर, फल, सब्जियां, हल्दी, इत्यादि अन्य सभी खाद्यान्न सामग्री को बेचने हेतु किसानो को एक प्लेटफार्म प्रदान किया जाएगा। मंदसौर जिले के जो किसान भाई प्रमाणित जैविक एवं प्राकृतिक खेती कर र‍हे हैं। वह अपना पुरा नाम, पता, कौन-कौन सी फसलें जैविक खेती कर रहे हैं, कि जानकारी मोबाईल नंबर 9406514993 पर मेसेज के माध्‍यम से साझा करें। या कृषि विज्ञान केंद्र मंदसौर में आकर भी दे सकते हैं। जैविक एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी एकत्रित करने का प्रमुख उद्देश्य है कि, जैविक एवं प्राकृतिक उत्‍पादों की बिक्री की उचित व्‍यवस्‍था करना तथा उपभोक्‍ताओं तक सीधे पहुंच बनाना है। इससे किसानों को अपनी फसलों का उचित दाम भी मिलेगा। साथ ही फसलों के विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा भी नहीं होगी। किसानों से उपभोक्ता भी संपर्क में रहेंगे। जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसान अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9406514993 या कृषि विज्ञान केन्‍द्र सितामऊ फाटक मंदसौर पर संपर्क करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE