छतरपुर। हिंदू जोडो संगठन की गुंडागर्दी हिंदू ढाबा संचालक को कृष्णा ढाबा लिखने की दी सजा, ढाबे के होडिंग मे लिखा था कृष्णा ढाबा बिरयानी एक्सप्रेस जिस पर हिंदूवादी संगठनो ने उठाई आपत्ति, ढाबा संचालक को दी उठक बैठक करने की सजा, होडिंग के सामने कृष्णा नाम से मंगवाई मांफी, हिंदूवादी संगठनो की हरकत का बीडीओ सोशल मीडिया मे हुआ बायरल, बायरल बीडीओ मे होंडिग हटवाकर दोबारा इस नाम का उपयोग न करने की दी धमकी दी महाराजपुर थाना क्षेत्र का मामला।
ढाबा संचालक जयराम चौरसिया ने बताया कि मेरे लड़के का नाम कृष्णा है उसी के नाम से ढाबे का नाम रखा है हिन्दू संगठन के लड़कों ने आकर बोर्ड निकलवाया और उठा बैठक की सजा दी थोड़ी देर में पुलिस आई और थाने ले गई एक घंटे बैठा रहा किसी कागजात पर मुझसे साइन कराए उसके बाद छोड़ दिया।