BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 3:01 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश में यादव और ब्राह्मण समाज आमने-सामने, त्रयोदशी भोज में ब्राह्मणों को आमंत्रित किया तो यादव समाज की पंचायत ने भोज का किया बहिष्कार, पढे़ खबर 

Share On:-

भिंड। उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक की चोटी काटने और मारपीट को लेकर मध्यप्रदेश में यादव और ब्राह्मण समाज आमने-सामने हैं। भिंड जिले में जब एक यादव परिवार ने त्रयोदशी भोज में ब्राह्मणों को आमंत्रित किया तो यादव समाज की पंचायत ने भोज का बहिष्कार कर दिया।


दरअसल, इटावा में 21 जून को भागवत कथा में लोगों को पता चला कि कथावाचक ब्राह्मण नहीं, यादव हैं। इसके बाद हंगामा हो गया। कथावाचक को मारा-पीटा गया। उनकी चोटी काट दी गई। सिर मुंडवा दिया गया। एक महिला के पैरों में नाक रगड़वाई गई। इन सबका वीडियो बनाया। अगले दिन एक ब्राह्मण कथावाचक को बुलाया गया। उनसे भागवत करवाई गई। तभी पिछली रात वाले वीडियो वायरल हुए और हंगामा हो गया।


मध्यप्रदेश में भी यादव समाज ने घटना का विरोध किया। भिंड जिले में समाज के लोगों ने फैसला किया कि ब्राह्मणों से कर्मकांड नहीं कराएंगे। यदि कोई यादव परिवार ब्राह्मणों से पूजा कराता है तो उसका समाज से बहिष्कार किया जाएगा।


पंचायत में तय हुआ- समाज के युवा से ही कराएंगे कर्मकांड
जिले के मौ कस्बे में रहने वाले कमल यादव की मां रामदेवी का 4 जुलाई को निधन हो गया था। परिवार ने 16 जुलाई को शांति भोज रखा गया, जिसमें 13 ब्राह्मणों को भोज कराने की व्यवस्था की गई। इससे पहले 13 जुलाई को पंचायत हुई। तय हुआ कि अब समाज के युवाओं से ही कर्मकांड कराएंगे। जब समाज के लोगों को कमल यादव के यहां के भोज का पता चला तो उन्होंने इसका बहिष्कार कर दिया।


परिवार बोला- एक दिन पहले ही फैसले का पता चला था
कमल यादव ने समाज के फैसले को मानने से इनकार करते हुए कहा, मैं कुल पुरोहित से ही अंतिम संस्कार कराता आया हूं। मैंने भोज की तैयारी पहले ही कर ली थी। पंचायत की जानकारी मुझे नहीं दी गई।


कमल के बेटे ब्रजमोहन यादव ने बताया, कुछ लोग मेरे यहां आए और ब्राह्मणों को न बुलाने की बात कही। लेकिन यह निर्णय हमें भोज से एक दिन पहले बताया गया। मोहल्ले के कुछ लोगों ने बहिष्कार किया, लेकिन पूरा मौ क्षेत्र भोज में शामिल हुआ।


पंचायत सदस्य बोले- पहले ब्राह्मणों ने अपमान किया
पंचायत में मौजूद रहे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा, ब्राह्मण समाज ने यादव कथावाचकों का अपमान किया है। भिंड के बड़ेरा गांव में उत्तर प्रदेश की कथावाचक राधा यादव की भागवत कथा का आयोजन 4 जुलाई से होना था। स्थानीय ब्राह्मणों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद राधा यादव को कथा कैंसिल करने की जानकारी दी गई।


राजेन्द्र प्रसाद ने बताया, 13 जुलाई को टीकरी हनुमान मंदिर में समाज की पंचायत हुई। हमने फैसला किया कि समाज के कार्यों में पंडितों को नहीं आने देंगे। कमल यादव को समाज का निर्णय सुनाया गया था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं माना। इसलिए त्रयोदशी का बहिष्कार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE