BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 3:07 pm
KHABAR : सुठोली पंचायत के ग्राम कानन व चक ब्‍लाक में हर घर नल से जल योजना के तहत सर्वे कार्य पूर्ण, ग्राम बहती बावड़ी में पाईप लाईन डालकर, हर घर नल कनेक्‍शन देने का कार्य प्रारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जल निगम द्वारा ग्राम पंचायत सुठोली के गांव बहती बावड़ी में हर घर नल से जल योजना के तहत शेष रहे घरों में नल कनेक्‍शन देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जल निगम के अधिकारियों की टीम ने ग्राम चक ब्‍लॉक एवं कानन में नल कनेक्‍शन से शेष रह गये घरों का सर्वे का कार्य भी पूर्ण कर लिया हैं। इन गांवों में भी पेयजल पाईप लाईन डालकर, हर एक घर में नल कलेक्‍शन देने का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जावेगा। यह जानकारी जल निगम के कार्यपालन यंत्री सरस जैन ने दी।
ज्ञातव्‍य हो कि गत मंगलवार को ग्राम चक ब्‍लॉक की महिलाओं ने हर घर नल से जल योजना में उनके गांव चक ब्‍लॉक छूट जाने पर कलेक्‍टर से भेटकर योजना में शामिल करने का अनुरोध किया था। इस पर कलेक्‍टर ने जल निगम महाप्रबंधक को सभी गांवों का सर्वे करवाकर योजना में शामिल कर, हर घर में नल कनेक्‍शन प्रदान करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर नल निगम द्वारा सुठोली ग्राम पंचायत के चक ब्‍लॉक, कानन एवं बहती बावड़ी का सर्वे कार्य पूर्ण कर घरों में नल कनेक्‍शन देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE