BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 3:22 pm
KHABAR : सभी नगरीय निकाय अवैध कॉलोनियों पर तत्‍काल कार्यवाही करें, बड़े नगरीय प्रोजेक्‍ट समय सीमा में पूर्ण करवाएं, अधिकारियों को कलेक्‍टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी नगरीय निकाय अपने क्षेत्र में कोई भी अवैध कॉलोनी बगैर अनुमति के विकसित ना होने दें। यदि किसी नगरीय निकाय में अवैध कॉलोनियॉं विकसित होती है, तो संबंधित पर तत्‍काल कार्यवाही करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के सभी नगरीय निकायों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्याे की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक में गुरूवार को सभी सीएमओ को दिए। बैठक में जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी चंद्र सिह धार्वे, नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया सहित सभी नगरीय निकायों के सीएमओ एवं उपयंत्री उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने नगरीय निकायवार उपलब्‍ध आश्रय निधि की जानकारी ली और सभी संबंधित सीएमओ को निर्देश दिए कि वे आश्रय निधि से क्षेत्र की झुग्‍गी बस्तियों, स्‍लम एरिया में अधोसंरचना विकास, सड़क एवं नाली निर्माण के प्रस्‍ताव तैयार कर, 15 दिवस में स्‍वीकृति के लिए प्रस्‍तुत करें।
कलेक्‍टर ने सभी नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्याे की प्रगति एवं पूर्णता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए, कि जिले के सभी सीएमओ आगामी एक माह में जिले में 350 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्‍होने कहा, कि स्‍वीकृति के उपरांत भी जिन हितग्राहियों द्वारा लंबे समय से आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया है, पूर्ण नहीं किया है, उनके विरूद्ध आरआरसी की कार्यवाही की जाए। ऐसे हितग्राही जो आवास निर्माण करना नहीं चाहते है, उनके आवास समर्पण की कार्यवाही की जाए।  
बैठक में कलेक्‍टर ने नगरीय निकाय वार मुख्‍यमंत्री अधोसंरचना विकास के कार्याे, कायाकल्‍प 2.0 के निर्माण कार्याे के प्रगति की भी विस्‍तार से समीक्षा की। कलेक्‍टर ने सभी सीएमओ को नगरीय निकायों के करों की वसूली की समीक्षा में निर्देश दिए, कि सभी निकाय 100-100 बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर, उनसे प्राथमिकता से बकाया राशि वसूल करें। उन्‍होने प्रधानमंत्री आवास शहरी 2.0 के तहत जिले में प्राप्‍त कुल 3199 हितग्राहियों के आवेदनों का सत्‍यापन कार्य पूर्ण कर, 7 दिवस में पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य की स्‍वीकृति जारी करवाने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE