BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 3:35 pm
BIG NEWS : एमपी में कांग्रेस अपने विधायकों के लिए लगाएगी प्रशिक्षण शिविर, धार जिले के मांडू में दो दिवसीय शिविर का होगा आयोजन, कई दिग्गज होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अपने विधायकों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। धार जिले के मांडू में कांग्रेस विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि एमपी में कांग्रेस की नई सोच को लेकर काम किया जा रहा है। इस शिविर में 2028 चुनाव पर फोकस रहेगा।


एमपी में कांग्रेस विधायकों का प्रशिक्षण शिविर लगेगा। धार जिले के मांडू में कांग्रेस विधायक जुटेंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि कांग्रेस विधायकों का चिंतन शिविर मांडू में रखा गया है। 21 और 22 जुलाई को चिंतन और ट्रेनिग शिविर होगा। सोशल मीडिया के लिए दिल्ली से सुप्रिया श्रीनेत आ रही है। अजय माकन सहित कांग्रेस के बड़े नेता आ रहे है। राहुल गांधी को भी निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में 2028 चुनाव पर फोकस होगा।


उमंग सिंघार ने सीएम डॉ मोहन यादव के विदेश दौरे पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व के लोग दुबई में निवेश कर रहे है। मुख्यमंत्री जनता के पैसों से विदेश भ्रमण पर निकले है। दुनिया दुबई में निवेश कर रही है, हास्यास्पद बात है दुबई एमपी में निवेश क्यो करेगा।


वहीं एमपी में खाद की कमी पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब खाद की कमी की बात आती है तब किसान संघ गायब हो जाता है। कृषि मंत्री को बताना चाहिए एमपी में बाहर से कितनी खाद बुलाई। प्रदेश सरकार को इस का भी जबाव देना चाहिए कि एमपी में कालाबाजारी हो रही है या नही ?

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE