खरगोन। पंचायत विभाग में पैसे की कमी नही है, कमी है नैतिकता की। हम गांव के चहुमुखी विकास को ध्यान में रखकर काम करेंगे तो गांव का विकास होगा। हम अपनी जन्मभूमि का ऋण चुका सकेंगे। उक्त विचार गुरुवार को राधाकुंज मांगलिक परिसर में आयोजित पंच सरपंच सम्मेलन के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने महती सभा को संबोधित करते हुए कहा। मंत्री ने पंच परमेश्वर संवाद में कहा कि गांव की जरूरतें गांव में ही पूरी हों, यही उनकी परिकल्पना है।
ग्राम पंचायतों में अब पैसे की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों पंचायतें बिना पंचायत भवन के चल रही हैं, जो उचित नहीं है। उनका लक्ष्य है कि ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनें। हर गांव में 2026 तक सड़क, पीएम आवास ओर पौधरोपड़ का लक्षय पुरा करेंगे।
इस दौरान सांसद गजेंद्र पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, राजकुमार मेव, सचिन बिरला सहित अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।