BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 3:49 pm
KHABAR : रक्षाबंधन के लिए छुट्टी मांगी तो सफाईकर्मियों को बंधक बनाया, होटल मालकिन, मैनेजर ने रॉड से पीटा भी, बड़ा भाई पीड़ितों को लेकर पहुंचा थाने, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। राजेंद्र नगर में सफाई कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। रक्षाबंधन पर छुट्टी मांगी तो होटल स्टाफ ने सफाईकर्मियों को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया और मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, सोनू वाल्मीकि की शिकायत पर गोल्डन गैलोरी होटल के मैनेजर जनक यादव और होटल की मालकिन शिल्पी के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।


पीड़ित बोला- छुट्टी लेने पर सैलरी नहीं देने का कहा
सोनू ने एफआईआर में बताया कि वह और उसका भाई सतीश पिछले एक साल से होटल में सफाई का काम कर रहे हैं। राखी के त्योहार के लिए जब उन्होंने छुट्टी की बात की, तो मालकिन शिल्पी ने मना कर दिया और कहा कि अगर छुट्टी ली तो सैलरी नहीं मिलेगी।


इस पर विवाद बढ़ गया। सोनू के मुताबिक, शिल्पी ने उसे और उसके भाई को होटल के एक कमरे में बंद कर दिया और लकड़ी के डंडे से पीटा। वहीं, मैनेजर जनक यादव ने लोहे की रॉड से मारपीट की। दोनों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया और बुधवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कमरे में बंद रखा।


शाम को जब उन्हें जाने दिया गया, तब मोबाइल वापस किया गया। इसके बाद सोनू ने अपने सबसे बड़े भाई को घटना की जानकारी दी। भाई अपने एक साथी के साथ होटल पहुंचा और दोनों को लेकर थाने गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE