छतरपुर। गुरुवार की सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। जिले में कई जगह रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में जिले में कुल 54.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजनगर में सबसे अधिक 19.8 मिमी बारिश हुई।
बिजावर में 10.2 मिमी और बड़ामलहरा में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। बक्सवाहा में 6.4 मिमी, लवकुशनगर में 5 मिमी बारिश हुई। छतरपुर में 1.3 मिमी, नौगांव और गौरिहार में 1-1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24°ब् और अधिकतम तापमान 27°ब् रहा। हवा की गति 14 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।
1 जून से 17 जुलाई तक जिले में 5677 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल इसी अवधि में 1941.3 मिमी बारिश हुई थी।
तेज बारिश से किसानों को नुकसान
तेज बारिश की वजह से तिलहन, उड़द और मूंग की फसलों को नुकसान पहुंचा है। बाकी फसलों की स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दोपहर से शुरू हुई तेज बारिश जारी है।