BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 4:24 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट, विधानसभा क्षेत्र के विकास पर विस्तार से की चर्चा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने जयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंटकर उनसे विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ के विकास पर विस्तार से चर्चा की। विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री से विधानसभा चित्तौड़गढ़ के बस्सी व घाटा क्षैत्र में गत दिनो अतिवर्षा से किसानो को हुए नुकसान की जानकारी दी।  
उन्होंने बताया की अतिवर्षा से किसानों के खेतो मेें पानी भर गया जिससे मक्का, मुंगफली, तिल्ली, उड़द, सोयाबीन, मुंग आदि मौसमी फसले गल कर खराब हो गई है। खेतो में पानी भर जाने से अनेक किसानो द्वारा खेतो में डाले गए खाद व बीज भी खराब हो गए है, जिससे किसानो की उम्मीदो को गहरा आघात लगा है तथा उन पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानो के नुकसान की गिरदावरी करा राहत प्रदान कराने की मांग की।
विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री से भेट के दौरान उनसे कहा कि अतिवर्षा से विधानसभा क्षैत्र के अनेक गांवो में सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है। अनेक गांवो का सम्पर्क मुख्य मार्ग से कट जाने से आवागमन में परेशानी आ रही है तथा ग्रामीणो का अपने गांव से बाहर निकलना दुभर हो गया है। उन्होने सड़क के दुरस्तीकरण कार्य हेतु बजट स्वीकृत कराने की मुख्यमंत्री से मांग की।
विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री शर्मा से विधानसभा क्षैत्र में विकास कार्याे के उदघाटन व शिलान्यास हेतु विधानसभा क्षैत्र में आने का अनुरोध किया जिसे मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकार कर इस बाबत शीघ्र तारीख तय करने का आश्वासन दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE