BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 4:27 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, आरजीएचएस योजना के लंबित भुगतान तत्काल जारी करने की मांग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आरजीएचएस योजना के अंतर्गत खुदरा विक्रेताओं के लंबित भुगतान को तत्काल जारी करने की मांग को लेकर चित्तौड़गढ़ जिला केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सहित राजस्थान के आरजीएचएस अधिकारी को जिला प्रशासन के माध्यम ज्ञापन सौंपा।
जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि आर राजस्थान केमिस्ट्स अलायंस (आरसीए) राज्य भर के 75 हजार से अधिक खुदरा व थोक दवा विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करता है।
आरजीएचएस के अंतर्गत रिटेलर्स को उनके द्वारा प्रदत्त दवाओं का पिछले 8-9 माह के अधिक समय से कोई भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। ये बकाया राशि करोड़ों में पहुँच गई जिससे प्रदेश के सभी दवा व्यापार की आपूर्ति श्रृंखला बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
जानकारी देते हुए बताया कि खुदरा विक्रेताओं को थोक विक्रेताओं से केवल 21-30 दिनों की क्रेडिट पर दवाइयाँ मिलती हैं। थोक वालों को 7-15 दिन की क्रेडिट पर माल प्राप्त होता है। भुगतान न मिलने के कारण रिटेलर्स, होलसेलर्स को भुगतान नहीं कर पा रहे हैं और होलसेलर्स की भी कंपनियों से आपूर्ति भी रुक रही है जिसका इसका सीधा सीधा प्रभाव जनता को दवा उपलब्धता पर पड़ रहा है और जनस्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो रहा है।
एसोएशन ने सरकार से आरजीएचएस योजना के अंतर्गत सभी लंबित भुगतानों की राशि तुरंत जारी करवाने, आरसीए के साथ एक औपचारिक बैठक तय कर भुगतान प्रणाली पर चर्चा करते हुए नियमित भुगतान प्रणाली सुनिश्चित करने की मांग की गई ताकि ताकि प्रदेश के दवा व्यवसायी की दवा वितरण की सेवा सुचारु रूप से चल सके।
इस दौरान अध्यक्ष रमेश मेहता, सचिव सुशील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम भण्डारी, मनोज रामचन्दानी, अनुराग द्विवेदी, प्रशान्त डगवार, भावेश गोयल, सुनिल सिंघवी, भरत रामचन्दानी, मुकेश आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE