BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 5:21 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने की गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना के कार्याे की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए शेष सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना-2 के शेष सभी निर्माण कार्य तय की गई टाईम लाईन के अनुसार तेजी से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। जिले व सभी गांवों, मजरों, टोलों, बस्तियों और शासकीय भवनों में योजना के तहत नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध करवाए। कोई भी गांव, घर, मजरा, टोला, बस्ती या शासकीय भवन नल कनेक्‍शन से नहीं छूटे। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जल निगम द्वारा निर्माणधीन गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना-2 के तहत हर घर नल से जल प्रदाय योजना के निर्माण कार्याे की प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा करते हुए जल निगम के महाप्रबंधक को दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ अमन वैष्‍णव , महाप्रबंधक जल निगम धीरेन्‍द्र बिजोरिया, कार्यपालन यंत्री सरस जैन व अन्‍य अधिकारी तथा क्रियान्‍वयन ऐजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया, कि जिले में वर्तमान में 115 कि.मी.रोड़ रेस्‍ट्रोरेशन का कार्य शेष है। इस कार्य में 18 टीमें लगी हुई है। कलेक्‍टर ने रेस्‍ट्रोरेशन के कार्य में टीमे 18 से बढ़ाकर 30 करने और रेस्‍ट्रोरेशन का कार्य तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जल निगम के सरस जैन ने अवगत कराया, कि योजना के तहत सम्‍पूर्ण जिले में नवम्‍बर 2025 तक सभी कार्य पूर्ण कर जल आपूर्ति प्रारंभ कर दी जावेगी।

प्रथम चरण में मनासा क्षेत्र के 177 गांवों में 31 अक्‍टूबर तक हर घर नल से जल प्रारंभ कर दिया जावेगा। बैठक में कलेक्‍टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में सभी शासकीय भवनों और छूटे हुए मजरों, टोलों, बस्तियों में भी पेयजल पाईप लाईन डालकर नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध करवाने के निर्देश दिए। लोक स्‍वा.या.विभाग के कार्यपालन यंत्री को नवीन स्‍वीकृत ग्रामीण नल जल योजना का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कर सितंबर तक पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्‍हें विभागीय 127 योजनाओं में छूटे हुए घरों में बस्तियों में नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध करवाने के लिए स्‍टीमेट तैयार कर स्‍वीकृति के लिए भेजने के निर्देश भी दिए गये। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE