उमरिया। जिले इंदवार थाना अमरपुर चौकी अन्तर्गत ग्राम चिल्हारी में अमरपुर चौकी प्रभारी शिवनाथ प्रजापति एवं निरीक्षक कस्तुरिया उइके थाना प्रभारी अजाक उमरिया द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक श्नशे से दूरी है जरूरी नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान में पुलिस व प्रशासन के साथ ही स्कूल, कॉलेज, पंचायत, नगरीय निकाय, सामाजिक संस्थाएं, जनप्रतिनिधि, मीडिया और आमजन भी सहभागी बनकर नशे के प्रति जागरूकता प्रसारित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अमरपुर चौकी प्रभारी शिवनाथ प्रजापति जी के नेतृत्व में अमरपुर अंतर्गत आने वाले ग्रामो में नशा मुक्ति हेतु अभियान चलाया जारहा है। जिसमे गाँव गाँव जाकर युवाओं ,बच्चो सहित सभी को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जा रहा है। नशा करने से होने वाले शारीरिक मानसिक आर्थिक सामाजिक नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। उसी के कड़ी में चौंकी प्रभारी शिवनाथ प्रजापति एवं निरीक्षक कस्तुरिया उइके थाना प्रभारी अजाक उमरिया द्वारा चिल्हारी ग्राम पंचायत,हायर सेकंडरी स्कूल में जन जागरूकता अभियान चलाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया और नशा से होने वाले दुष्परिणाम बताया गया। थाना प्रभारी अजाक कस्तुरिया उइके द्वारा नशा मुक्ति अभियान पर हायर सेकंडरी स्कूल चिल्हारी के छात्र छात्राओं से संवाद करते हुए नशा ना करने की सलाह दी गई और कहा कि ष्नशा आपकी जिंदगी को बर्बाद कर सकता है। यह आपके स्वास्थ्य, रिश्तों और भविष्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए, हम सब मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ें और एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं। वहीं अमरपुर चौकी प्रभारी शिवनाथ प्रजापति ने संवाद कर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी साथ ही नशा ना करने की सलाह दी गई और ऐसा कोई व्यक्ति नशा की गिरफ्त में हैं तो उन्हें समझाए और नशा ना करने की सलाह दे। उपस्थित रहे प्रभारी प्राचार्य अरूण द्विवेदी, पत्रकार राजर्षि मिश्रा, प्रधान आरक्षक रामशरण अहिरवार सहित भारी संख्या पर छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।