मनासा। दिनांक 17 जुलाई 2025 को शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशीष बोरना के निर्देशन में रामनगर कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 15, देवनारायण देवरा पर निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, कब्ज, श्वास, खांसी, सर्दी, एनीमिया, रक्तचाप, स्त्री रोग, मधुमेह आदि बीमारियों की जांच की गई और रोगियों को निरूशुल्क औषधियां वितरित की गईं। साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
शिविर में कुल 78 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदनलाल पाटीदार एवं श्रीमती सुशीला खिंचावत ने सेवाएं दीं।
कार्यक्रम में हरीश एनिया (पूर्व पार्षद), दशरथ खाटवा (पार्षद), नाजमा कुरैशी (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) एवं पपीता राठौर (सहायिका) ने सहयोग प्रदान किया।