BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 5:58 pm
KHABAR : महाकाल महालोक में आज दिव्यांग कलाकारों की विशेष प्रस्तुति, सागर से आए कलाकार बुंदेलखंड का पारंपरिक मौनिया नृत्य करेंगे पेश, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादो माह के दौरान चल रही सांस्कृतिक संध्या में आज एक विशेष प्रस्तुति होने जा रही है। सागर से आए 15 दिव्यांग कलाकार बुंदेलखंड का पारंपरिक मौनिया नृत्य प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 6 से रात 8 बजे तक महाकाल महालोक में आयोजित किया जाएगा।


नृत्य निर्देशक उमेश वैद्य के अनुसार, दल में सभी कलाकार दिव्यांग हैं। ये कलाकार नृत्य, गायन और वादन सभी में निपुण हैं। मौनिया नृत्य में पुरुष कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में मोर के पंखों के साथ घेरा बनाकर नृत्य करते हैं। इस प्रस्तुति में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को प्राचीन वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।


मौनिया नृत्य बुंदेलखंड का सबसे प्राचीन नृत्य है। इसे सेहरा और दीपावली नृत्य भी कहा जाता है। यह नृत्य विशेष रूप से दीपावली के दूसरे दिन किया जाता है। इस नृत्य का नाम मौन से आया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, एक बार श्रीकृष्ण की गायें खो गईं। वे दुखी होकर मौन हो गए। गायें मिलने पर उन्होंने मौन तोड़ा। तभी से भक्त मौन व्रत रखकर 12 गांवों की परिक्रमा करते हुए यह नृत्य करते हैं।


महाकाल महालोक में यह पहला अवसर है जब बुंदेलखंड का यह पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE