BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 6:41 pm
GOOD NEWS : नीमच की ऐतिहासिक छलांग, स्वच्छता सर्वेक्षण में इस साल बनाया ये स्थान, नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ ने स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई मित्रों, दरोगाओं और पार्षदों को दिया श्रेय, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में 50,000 से 3 लाख की आबादी वाली श्रेणी में भारत भर में 16वां स्थान प्राप्त कर एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। यह पिछले साल की 113वीं रैंकिंग से एक जबरदस्त उछाल है, जिसने जश्न का माहौल पैदा कर दिया है। मध्य प्रदेश में भी नीमच का प्रदर्शन शानदार रहा, जहाँ यह नगर पालिकाओं में चौथे स्थान पर रहा। सभी श्रेणियों को मिलाकर, नीमच मध्य प्रदेश के शीर्ष 15 शहरों में अपनी जगह बनाने में सफल रहा। 
इस शानदार सफलता का श्रेय नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई मित्रों, दरोगाओं और पार्षदों को दिया। सम्मान समारोह में सभी को पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित ने विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को सराहा। नगर पालिका अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सफाई कर्मचारियों के अथक प्रयासों के साथ-साथ नागरिकों के सहयोग और जागरूकता ने भी नीमच को यह महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए भविष्य में और अधिक प्रयास करने का संकल्प लिया। स्वाति चोपड़ा ने बताया कि नीमच को कुल 12,500 में से 10,300 अंक मिले हैं। इसमें वॉटर प्लस और ट्रेंचिंग ग्राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। पेंटिंग्स, पेवर ब्लॉक, सड़क चौड़ीकरण और नालियों की सफाई पर किए गए कार्यों ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE