नीमच। शासन की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत कानाखेड़ा के स्कूल में छात्र-छात्राओं को 17 निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा करना कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष शारदा बाई मदनलाल धनगर,जनपद सदस्य एवं महिला बाल विकास समिति अध्यक्ष रतनलाल माला वत, भादवा माता मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल शर्मा भादवा माता मंडल उपाध्यक्ष मोहन नागदा, कमल नागदा, महामंत्री राजेंद्र सिंह, महेश गुर्जर, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेश नागदा ग्राम पंचायत सरपंच विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर रतनलाल मलावत ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा साइकिल को सावधानी पूर्वक चलाने तथा स्कूल के नियत समय पहुंचने हेतु साइकिल के महत्व के बारे में बताया। मंडल उपाध्यक्ष मोहन नागदा ने भी इस अवसर पर बच्चों को पढ़ाई में अच्छी मेहनत करने तथा आने वाले समय में साइकिल के साथ-साथ 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर स्कूटी एवं लैपटॉप के बारे में भी बताया। छात्र-छात्राओं को साइकिल मिलने पर उनके चेहरे खिलखिला उठे। बच्चों को साइकिल माला पहनाकार वितरण की गई। कार्यक्रममें ग्राम पंचायत सहसचिव, गणमान्य नागरिक एवं प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम आभार मंडल उपाध्यक्ष मोहन नागदा ने किया।