खरगोन। जिले के कसरावद के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय को लेकर अतिथि शिक्षक संघ पहुंचा आज विकास खण्ड कार्यालय, जहां विकासखण्ड शिकाधिकारी से मिलकर अपनी समयस्याओ से कराया अवगत। बीते सत्र 2024 - 25 के अंतिम माह अप्रेल का मानदेय अतिथि शिक्षक वर्ग 1 को अभी तक नही मिला है, जबकि विभाग द्वारा दो बार बजट आवंटन किये जाने पर केवल वर्ग 1 के ही अतिथि शिक्षकों का मानदेय भुगतान शेष रह गया था। इस विषय को लेकर आज विकास खण्ड के अतिथि शिक्षको ने एकत्रित होकर अपनी व्यथा सुनाई। इस ज्ञापन में अतिथि शिक्षकों ने 7 दिवस में अपनी समस्या का निराकरण करने हेतु विकासखंड अधिकारी से निवेदन किया। इस पर उन्होंने शीघ्र निराकरण की बात की। उपस्थित अतिथि शिक्षक संघ अध्यक्ष शुभम् कुमार अत्रे, विकास सिंह मंडलोई, सचिन यादव, दीपक सिंह मंडलोई, पाटीदार, राहुल पटेल, बलराम मुकाती, अमजद खान,आशीष मुजाल्दे, गंगाराम सोलंकी व मयूर निखोरिया आदि उपस्थित रहे।