BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2025, 10:56 am
GOOD NEWS : स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में मनासा को नेशनल स्तर पर 6 टां स्थान, मिला 3 स्टार, नीमच, मंदसौर, रतलाम जिले में एकमात्र निकाय, नगर परिषद में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन स्वच्छता नोडल, कंसलटेंसी, दरोगा, जमादार एवं सफाई मित्रों का किया सम्मान, पढ़े खबर

Share On:-

मनासा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का  परिणाम गुरूवार को घोषित किए गए। इसमें मनासा नगर परिषद को स्टार रेटिंग मे 3 स्टार मिला। मंदसौर, नीमच, रतलाम जिले की एक मात्र मनासा निकाय को ही 3 स्टार रेटिंग मिली है। ODF ++ में भी निकाय पास हो गई है। इस महत्ती उपलब्धी पर नगर परिषद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या एवं पार्षदगण की उपथिति में स्वच्छता नोडल, कंसलटेंसी, दरोगा, जमादार और सफाई मित्रों का सम्मान किया गया।
मनासा शहर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024.25 में राष्ट्रीय स्तर पर 1585 शहरों में से रैंक 06 प्राप्त की और मध्य प्रदेश राज्य स्तर पर 110 शहरों में से रैंक 17 प्राप्त की नीमच जिले मे दूसरा स्थान एवं 20 से 50 हजार की आबादी वाले शहर मे जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष डॉ सिमा तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर अजय तिवारी, स्वच्छता सभापति राजू माली, पार्षद प्रवीण जोनवाल, पार्षद प्रतिनिधि बंटी सहगल, सचिन राठौर, दिनेश राठौर आदि की उपस्थिति में परिषद सभाकक्ष में स्वच्छता रैकिंग में सफलता दिलाने वाले अधिकारी, कर्मचारी और सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। तत्कालिन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश व्यास, स्वच्छता नोडल लोकेंद्र साधू, दरोगा दिनेश राठौर, कंसलटेंसी संचालक कमलेश कारपेंटर, जमादार अश्विन दुर्गज, धीरज धवन, दिलीप दुर्गज, कम्प्यूटर ऑपरेटर सतीश भेरवा और स्वच्छता के 7 सुपर हिरो अजय हंस, गौरव कलोसिया, रोहित दुर्गज, अरूण खरे, विशाल दुर्गज, गोविंद परोचे, रितिक गावरी, का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद प्रभारी सीएमओ मनोज राठौर, सुरेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप रैकवार, दिनेश चौहान सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 
नीमच, मंदसौर, रतलाम जिले मे एक मात्र निकाय-
मनासा नगर परिषद को स्टार रेटिंग मे 3 स्टार मिला। मंदसौर, नीमच, रतलाम जिले की एक मात्र मनासा निकाय को ही 3 स्टार रेटिंग मिली है।  यह मनासा नगर परिषद के गौरव का विषय है। अन्य निकाय को 1 स्टार मिला है। ODF ++स में भी निकाय पास हो गई है। डॉ. सीमा अजय तिवारी ने बताया शीर्ष पर पहुचना कला नही बने रहना है। आज सफाई मित्रों की कड़ी मेहनत और सभी के सहयोग से यह उपलब्धी मिली है। यह हमेशा बनी रहे। स्वच्छता की इस उपलब्धी को बनाए रखने के लिए नगर परिषद डिवाइडर की सफाई हेतु मशीन, कचरा सेग्रीकेशन हेतु मशीन की भी व्यवस्था करने जा रही है। ट्रेचिंग ग्राउंड की मशीने भी जल्द शुरू होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE