भोपाल। हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अब भोपाल से बेंगलुरु और रायपुर के लिए नियमित उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडिगो ने इन दोनों रूट्स पर फ्लाइट्स को डेली करने का प्रस्ताव भेजा है।
वर्तमान में भोपाल से बेंगलुरु के लिए चार दिन और रायपुर के लिए तीन दिन फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं। कई यात्रियों ने भोपाल-रायपुर रूट पर डेली फ्लाइट की मांग को लेकर पत्र भी लिखा है। सूत्रों के अनुसार, आगामी विंटर शेड्यूल में भोपाल से कुल उड़ानों की संख्या 60 तक पहुंच सकती है।
यह कदम न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी नया आयाम देगा। इंडिगो के इस प्रस्ताव से भोपाल की कनेक्टिविटी और मजबूत होने की उम्मीद है।