उज्जैन। गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी , महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में देश में अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर सम्मानित कियाद्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में देश में अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने पर सभी सफाई मित्रों, नगर के समस्त नागरिकों को अपनी विशिष्ट सहभागिता, जनप्रतिनिधियों महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव एवं समस्त पार्षदों, नगर निगम में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मंगलकानमाए दी । साथ ही नगर के समस्त नागरिकों को अपनी विशिष्ट सहभागिता से स्वच्छता सर्वेक्षण में इस उपलब्धि को दिलाए जाने पर आभार व्यस्त किया । कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में उज्जैन शहर को 03 से 10 लाख जनसंख्या की श्रेणी में सुपर स्वच्छता लीग का प्रथम पुरस्कार मिला है। उल्लेखनीय है कि पहली बार सुपर स्वच्छता लीग का आयोजन किया गया है जिसमें इंदौर के साथ ही उज्जैन का नाम भी सम्मिलित है। सुपर स्वच्छता लीग में पुर्व वर्षों में महामहिम राष्ट्रपति से स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त कर चुके निकायों को रखा गया।