खरगोन। सामाजिक संस्था रोटरी क्लब नई कार्यकारिणी गठन का शपथ विधि समारोहपूर्वक हुआ। डिस्ट्रिक गवर्नर की उपस्थिति में नवागत अध्यक्ष गोल्डी चावला ने शपथ ली। इनके साथ ही सचिव के रूप लवेश राठौर एवं अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान नवागत अध्यक्ष चावला ने कहा की वे क्लब के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके कार्यकाल में होने वाले सेवाकार्य अपनी मां स्व को समर्पित होंगे। समारोह के दौरान पद्मभूषण से सम्मानित साहित्यकार जगदीश जोशीला का नागरिक अभिनंदन किया गया। क्लब के भानुदत्त परसाई ने प्रशसा पत्र का वाचन किया। श्री जोशीला ने समारोह में क्लब के कार्याे की सराहना की। डीजी ने कहा कि युवा जोश और वरिष्ठों के साथ खरगोन कार्यकारिणी निश्चित सेवा प्रकल्पों को नए आयाम देगी। इस दौरान नवीन पदाधिकारियों, सदस्यों को पिन लगाकर सदस्यता दी गईं।