BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2025, 1:52 pm
KHABAR : उरई में भी रुकेगी इंदौर-वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस, आज से शुरू होगा प्रायोगिक ठहराव, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया निर्णय, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। इंदौर से वाराणसी के बीच चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस अब उरई रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए इस ठहराव को मंजूरी दी है। यह ठहराव फिलहाल प्रायोगिक तौर पर दिया गया है, जो 18 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा।


रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि गाड़ी संख्या 20414 इंदौरदृवाराणसी महाकाल एक्सप्रेस 18 जुलाई से उरई स्टेशन पर शाम 7ः18 बजे पहुंचेगी और 7ः20 बजे रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 20413 वाराणसीदृइंदौर महाकाल एक्सप्रेस 22 जुलाई से उरई स्टेशन पर रात 10ः17 बजे आएगी और 10ः19 बजे रवाना होगी।


ठहराव सफल रहने पर स्थायी व्यवस्था होगी
महाकाल एक्सप्रेस भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर और बीना जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है। अब उरई को भी इस महत्वपूर्ण ट्रेन से जोड़ दिया गया है, जिससे यहां के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस नई सुविधा का भरपूर लाभ लें और रेल यात्रा को सुरक्षित, समयबद्ध व सुविधाजनक बनाएं। यदि यह ठहराव सफल रहा, तो इसे स्थायी किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE