BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2025, 1:57 pm
KHABAR : 7 साल के बालक को 18 का बताकर हथियाई जमीन, 28 साल बाद कारनामा उजागर, हाईकोर्ट के आदेश पर डीएमसी सहित अन्य पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। बेशकीमती जमीन हथियाने का मामला सामने आया है। इसमें 7 साल के बालक को 18 साल का बताकर जमीन नामे करा ली। 28 साल पुराने इस मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर लोकायुक्त ने तत्कालीन जिला खनिज अधिकारी एवं अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1985 की धारा 13 (1), 13(2) एवं भादंवि की धारा 120-बी व 420 के तहत केस दर्ज किया है।


हाई कोर्ट ने अपने आदेश में इस अवधि में पदस्थ रहे इंदौर के तत्कालीन जिला खनिज अधिकारी, लीज एग्रीमेंट से जुड़े कर्मचारी, लीज धारक दीपक वर्मा, शमा खान और अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। लोकायुक्त पुलिस मामले में पता लगाएगी कि इस अवधि में इंदौर में कौन-कौन अधिकारी-कर्मचारी पदस्थ रहा और इस मामले से जुड़ा रहा। यह पता चलने के बाद नामजद कार्यवाही की जाएगी।


अब समझते हैं पूरा मामला
मामला नाबालिग बेटे को बालिग बताकर लीज की जमीन हथियाने का है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत कर दस्तावेजों की अनदेखी की और जमीन 10 साल के लिए लीज पर दे दी। 10 साल बाद लीज रिन्यू भी कर दी। इसके 10 साल बाद पट्‌टाधारी ने लीज एग्रीमेंट अन्य को बेच दिया। इतना ही नहीं, 2018 में तत्कालीन अधिकारियों-कर्मचारियों ने लीज खरीदने वाले के नाम ही 2028 तक के लिए लीज एग्रीमेंट रिन्यू कर दिया।


ऐसे हुआ खुलासा
विवादित जमीन से सटा एक अन्य भू-भाग खनिज उत्खनन के लिए बद्रीलाल को लीज पर दिया गया। बद्रीलाल के खनन पट्टे के क्षेत्र में पहले से दीपक वर्मा को आवंटित जमीन भी आ गई। इस पर उसने हाई कोर्ट की शरण ली। हाई कोर्ट इंदौर के 5 अप्रैल 2024 के निर्देश के पालन में जांच के बाद अपर कलेक्टर इंदौर ने शमा खान को खनन की जमीन से अलग कर दिया और वसूली के आदेश दिए।


फिर रिट पिटीशन की अपील
हाई कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ शमा खान ने रिट पिटीशन लगाई। कोर्ट ने पाया कि दीपक वर्मा ने 18 फरवरी 2017 के एग्रीमेंट के माध्यम से गलत तरीके से लीज शमा खान को बेची थी। इसके लिए खनिज विभाग से कोई मंजूरी नहीं ली गई। शमा खान ने दीपक वर्मा के नाम से आवेदन जमा किया और उसके आम मुख्तियार के रूप में शमा खान के नाम लीज का आवंटन वर्ष 2018 में पूरी तरह विधि विरुद्ध हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE